30 अप्रैल तक हो सकेगा बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण : सचिव आरटीए

Publish Date : 29/04/2020
ADC_jjr

संबंधित फार्म भरकर आरटीए कार्य में जमा कराएं आवेदन
झज्जर, 28 अप्रैल
झज्जर जिला के जिन वाणिज्यिक बीएस-4 वाहनों का अभी तक रजिस्ट्रेशन अथवा पासिंग कार्य नहीं हुआ है, वे 30 अप्रैल तक आरटीए कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। यह वाहन पंजीकरण करवाने का अंतिम अवसर होगा। इसके बाद बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण नहीं करवाया जा सकेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सचिव श्री उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालना करते हुए बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण का एक और मौका वाहन मालिकों को प्रदान करते हुए इसकी आखिरी तारीख 30 अप्रैल निश्चित की है। उन्होंने कहा कि आरटीए कार्यालय बहादुरगढ़ में बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण के लिए फाइलें जमा करवाई जाएंगी। इस दौरान आवेदक मास्क पहनकर आएं और हाथों में दस्ताने होने चाहिए। आवेदक सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने बताया कि कॉमर्शियल वाहनों का पंजीकरण आरटीए ऑफिस में किया जा रहा है। आरटीए सचिव ने बताया कि आवेदक फाइल में अपने निर्धारित फार्म लेकर आए। इसके साथ इनवाइस बिल, इंश्योरेंस, दो प्रमाण व्यक्तिगत, आत्मघोषणा व पैनकार्ड होना चाहिए। आवेदक आटीए कार्यालय की खिडक़ी पर आकर भीड़ ना लगाएं, अपितु सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें।