लॉकडाउन के तहत बहादुरगढ़ में अब तक बनाए 24 शैल्टर होम

Publish Date : 28/03/2020
DC_Jhajjar

उपायुक्त जितेंद्र कुमार बोले- बहादुरगढ़ शहर सहित अन्य स्थानों पर भी बनाए शैल्टर होम

बहादुरगढ़, 28 मार्च।   उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में किसी भी व्यक्ति को आवश्यक सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। हर जरूरतमंद को रात्रि ठहराव के लिए शैल्टर होम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन के तहत अब तक 24 शैल्टर होम स्थापित किए गए हैं। लॉकडाउन के चलते जिनके पास रहने व खाने पीने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है वे इन शैल्टरों में रह सकते हैं।

छोटूराम धर्मशाला नियर सिटी पुलिस ,पंजाबी धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, महेश्वरी भवन, देवकरण धर्मशाला,गणपति धाम, खट्ïटर धर्मशाला, लख्मी चंद धर्मशाला, बैरागी धर्मशाला, राजकीय महाविद्यालय बालौर रोड, राजकीय महिला महाविद्यालय बालौर रोड, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय काठमंडी, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सांखौल, राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परनाला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बालौर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला शंकर गार्डन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला वत्स कालोनी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला परनाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सांखौल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तबेला बहादुरगढ़ व राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैक्टर-6 बहादुरगढ़ में बनाए गए हैं।