लाकडाउन 2.0 लागू करने के जिलाधीश ने दिए आदेश

Publish Date : 15/04/2020
DC_Jjr

जिलाधीश एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, झज्जर के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने जिला में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने व सोशल डिस्टेंस की पालना के लिए आगामी तीन मई 2020 तक लॉकडाउन बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में तीन मई 2020 तक के लिए लॉकडाउन जारी रखने के आदेश दिए है। इस अवधि के दौरान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राष्ट्रीय कार्यकारी कमेटी के दिशा-निर्देशों व आदेश लागू रहेंगे।