झज्जर सब्जी मंडी बुधवार को भी रहेगी बंद

Publish Date : 29/04/2020
DC_Jjr

झज्जर शहर की सब्जी मंडी बुधवार, 29 अप्रैल को भी पूर्ण रूप से बंद रहेगी। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि शहर की इस सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता का कोरोना टेस्ट पोजिटिव मिलने पर कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने की दिशा में यह निर्णय लिया गया है।
उपायुक्त ने झज्जर क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि पिछले 15 दिनों में जो कोई भी थोक सब्जी विक्रेता अथवा कोई अन्य व्यक्ति झज्जर शहर की सब्जी मंडी में आया है तो वह स्वेच्छा से स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर 108 पर कॉल करके अपनी सेंपलिंग अवश्य करा लें। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अब तक सभी आढ़तियों, विक्रेताओं जो मंडी में आए थे उनके चिह्नत करके सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार, 29 अप्रैल को झज्जर शहर की सब्जी मंडी को पूर्ण रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।