जिला प्रशासन की हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों की सहायक : उपायुक्त

Publish Date : 05/04/2020
CR_JJR

हेल्पलाइन नंबर 01251-253118, 1950 पर आ रही हैं कॉल
– एक कॉल से हो रहा है जरूरतमंद की समस्या का समाधान
झज्जर, 5 अप्रैल
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने व आमजन को लॉकडाउन की स्थिति में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए झज्जर जिला प्रशासन की ओर से 24 घंटे सातों दिन निरंतर कंट्रोल रूम कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन के हेल्पलाइन 01251-253118 व टोल फ्री नंबर 1950 पर आने वाली हर कॉल पर संतोषजनक जवाब कॉल करने वालों को दिया जा रहा है। उपायुक्त जितेंद्र कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रभावित लोग किसी भी रूप से की जा रही आमजन की शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की जा रही है।
झज्जर लघु सचिवालय में स्थित कंट्रोल रूम के प्रभारी रविकांत वशिष्ठï ने बताया कि आमजन की हर समस्या का निवारण कंट्रोल रूम के माध्यम से किया जा रहा है। कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग के प्रतिनिधि हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का निवारण करने के लिए सजग हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में आमजन की किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान एक कॉल आने पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में दिन-रात शैड्यूल अनुसार आपरेटर भी कार्यरत हैं जो आने वाली कॉल के हर पहलु का पूरा रिकार्ड भी बनाकर नियमित रिपोर्ट उपायुक्त के समक्ष रख रहे हैं। वहीं बहादुरगढ़ में भी लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम कार्य कर रहा है।